अमित कुमार पाटनी बने राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के लाम्बा हरिसिंह नगर अध्यक्ष

लाम्बा हरिसिंह, 16 जुलाई। राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन में संगठनात्मक विस्तार के तहत अमित कुमार पाटनी को लाम्बा हरिसिंह नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीबी यादव की पूर्वानुमति तथा टोंक जिलाध्यक्ष डॉ. नरेश मीणा की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन महासचिव केशव तिवारी द्वारा की गई है।नियुक्ति के बाद संगठन के पदाधिकारियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने अमित कुमार पाटनी को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में नगर स्तर पर संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

संगठन की ओर से उम्मीद जताई गई है कि अमित कुमार पाटनी शीघ्र ही नगर कार्यकारिणी का गठन कर सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपेंगे। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को जोड़ने तथा जनसमस्याओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करेंगे।मालपुरा ब्लॉक कांग्रेस महासचिव इलियास अहमद ने नियुक्ति की जानकारी देते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने नव-नियुक्त नगर अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में समर्पित भाव से कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
