IndiaRajasthanTonk

शाला संबलन नियम व दो वर्ष से लंबित आरटीई भुगतान के विरोध में निजी स्कूल संघ ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

लाम्बाहरिसिंह। प्राइवेट स्कूल संघ लाम्बाहरिसिंह की ओर से बुधवार को पीईईओ किशन लाल सांडीवाल को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालयों पर लागू किए गए नए शाला संबलन नियमों तथा पिछले दो वर्षों से लंबित आरटीई भुगतान को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि निजी विद्यालय पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में बार-बार की जांच और नए नियमों का दबाव विद्यालय संचालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है।ज्ञापन में मांग की गई कि दो वर्षों से बकाया आरटीई राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए तथा निजी विद्यालयों पर अनावश्यक जांच और कार्रवाई से बचा जाए। संघ ने स्पष्ट किया कि सरकार की ओर से निजी स्कूलों को किसी प्रकार का अनुदान नहीं मिलता, फिर भी उन्हें लगातार प्रशासनिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। यदि सरकार ने समय रहते उचित निर्णय नहीं लिया और समस्याओं का समाधान नहीं किया तो निजी विद्यालय संचालकों को उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार एवं शिक्षा विभाग की होगी।इस दौरान संघ के अतुल सोनी, रमेश चंद साहू, कैलाश बडेरा, त्रिलोक शर्मा सहित अनेक निजी विद्यालयों के संस्थापक एवं संचालक उपस्थित रहे। ज्ञापन सौंपते समय सभी ने निजी शिक्षा संस्थानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *