कोलकाता हादसा: 16 मौतों के बाद एक्शन में पुलिस, पूर्व मेयर फिरहाद हकीम और दो पूर्व पार्षदों के खिलाफ शिकायत दर्ज
<p style=”text-align: justify;”>पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार (24 जून, 2026) को दोपहर करीब 12 बजे एक निर्माणाधीन वेयरहाउस के ढह जाने की घटना में 16 लोगों की मौत और 17 अन्य के घायल होने की पुष्टि हो चुकी है. वहीं, अब तक इस मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है.
<p style=”text-align: justify;”>इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने शुक्रवार (26 जून, 2026) को कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहार हकीम के साथ कोलकाता नगर निगम (KMC) के दो पूर्व पार्षदों अनवर खान और शम्स इकबाल के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.
<p style=”text-align: justify;”>दर्ज शिकायत के बारे में पुलिस ने दी जानकारी
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस ने मामले को लेकर बताया, ‘हमें फिरहाद हकीम और दो पूर्व पार्षदों अनवर खान और शम्स इकबाल के खिलाफ शिकायतें मिली हैं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इलाके में कई अवैध इमारतों का निर्माण किया गया है और इस मामले में तीनों की भूमिका की गहनता से जांच होनी चाहिए. ऐसे में मामले की जांच की जा रही है.’ 
<p style=”text-align: justify;”>विधानसभा में मुख्यमंत्री के बयान के बाद दर्ज हुई शिकायत
<p style=”text-align: justify;”>फिरहाद हकीम और दो पूर्व पार्षदों के खिलाफ यह शिकायत ऐसे समय पर दर्ज कराई गई है, जब दो दिन पहले गुरुवार (25 जून, 2026) को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री <a title=”शुभेंदु अधिकारी” href=”https://www.abplive.com/topic/suvendu-adhikari” data-type=”interlinkingkeywords”>शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में कहा था कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेतृत्व वाले कोलकाता नगर निगम के पूर्व बोर्ड ने गलतियों से भरे डिजाइन होने के बावजूद इस वेयरहाउस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी. उन्होंने सदन में पूर्व मेयर फिरहाद हकीम का नाम लिए बिना ही उस पर निशाना साधा था.
<p style=”text-align: justify;”>हालांकि, कोलकाता पुलिस पहले ही इस मामले में फिरहाद हकीम के पूर्व स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर (OSD) कालीचरण बनर्जी को गिरफ्तार कर चुकी है. इसके अलावा, एक सिटी कोर्ट ने कालीचरण बनर्जी को शुक्रवार (26 जून, 2026) की सुनवाई के बाद 4 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः TET पेपर लीक पर भड़के ओवैसी, BJP सरकार पर साधा निशाना, पूछा- ‘युवाओं को परेशान करने का जिम्मेदार कौन?'
Scroll to Top