Thursday, August 13, 2026
Breaking News:
Tonk

एक ही परिवार की दो बेटियों ने बढ़ाया लाम्बा हरि सिंह का मान, सरकारी नौकरी और नीट सफलता पर हुआ भव्य सम्मान

Spread the love

लाम्बा हरि सिंह। कस्बे के संस्कृति एकेडमी किड्स विद्यालय में शनिवार को एक प्रेरणादायी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय की पूर्व छात्राओं एवं एक ही परिवार की दो बेटियों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने उनका भव्य सम्मान किया। दोनों छात्राओं ने शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।विद्यालय संस्था निदेशक रमेश चंद साहू ने बताया कि लांबा हरि सिंह निवासी खुशबू साहू, पुत्री शंकर लाल साहू, का शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पद पर चयन एवं आवंटन हुआ है। वहीं उनकी बहन कोमल साहू ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 15759वीं रैंक प्राप्त कर एमबीबीएस में प्रवेश का मार्ग प्रशस्त किया है। दोनों बेटियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने उन्हें माल्यार्पण कर, साफा बंधवाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

रमेश चंद साहू ने बताया कि यह परिवार लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। इसी परिवार के अविनाश साहू, पुत्र भैरूलाल साहू, भी पूर्व में इसी विद्यालय के छात्र रहे हैं। उन्होंने भी नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश प्राप्त किया और वर्तमान में चिकित्सकीय शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। एक ही परिवार के तीन बच्चों की लगातार सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर बेटियों का इस प्रकार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा पर दिया गया ध्यान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देता है। विद्यालय के विद्यार्थियों से भी इन उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर कठिन परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने का आह्वान किया गया।इस अवसर पर कारसेवक राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पेंशनर समाज अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा, एसडीएमसी सदस्य एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रतनलाल बल्दवा, पेंशनर समाज सचिव रामनिवास साहू, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेशचंद वैष्णव, जिला पतंजलि योग विस्तारक रामप्रसाद सोनी, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा प्रबंधक हेमंत राठौड़, प्रधानाचार्य कृष्णकांत शर्मा, सेवानिवृत्त कंपाउंडर रामस्वरूप साहू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य गोपीकिशन साहू, भाजपा शक्ति केंद्र प्रभारी विजय गौतम, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौरव सोनी, उपाध्यक्ष विवेक साहू, महामंत्री महावीर प्रजापत, गोपाल गुर्जर, रामसिंह अकोदिया, भागचंद प्रजापत, नमन सोनी, शंकरलाल रखड़ा, पूर्व शांति समिति सदस्य श्रीराम साहू, बोदूलाल वर्मा, प्रदीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।समारोह का वातावरण उत्साह और गर्व से भरा रहा। सभी वक्ताओं ने सफल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियां क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों, को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित करेंगी। विद्यालय परिवार ने भी भविष्य में ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को निरंतर प्रोत्साहित करने का संकल्प दोहराया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *