RajasthanTonk

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम, थाना अधिकारी घासीलाल ने छात्राओं को दिए सुरक्षा के अहम मंत्र

Spread the love

लाम्बाहरिसिंह, 16 जुलाई। लाम्बा हरिसिंह थाना क्षेत्र के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को सड़क सुरक्षा, बालक-बालिका सुरक्षा, महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में थाना अधिकारी घासीलाल ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक और सतर्क रहने का संदेश दिया।थाना अधिकारी घासीलाल ने कहा कि सड़क पर चलते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें तथा लापरवाही से वाहन चलाने से बचें। उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों का उल्लेख करते हुए छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन और साइबर हेल्पलाइन की सहायता लें।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य कृष्णकांत शर्मा ने छात्राओं से मिली जानकारी को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर दिलीप सिंह, व्याख्याता भवानीराम जाट, नांता, मोहम्मद शरीफ जरौली, शारीरिक शिक्षिका रेणु खंगार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने सुरक्षा नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *