नई दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक बादलों का डेरा, केरल से बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश
<p style=”text-align: justify;”>देश में बारिश अपने रंग में आ गई है. भीषण गर्मी से जूझती राजधानी दिल्ली में अचानक से आई बारिश तेंज आंधी को भी साथ लाई है.  वहीं, उत्तरी बंगाल और दक्षिणी राज्य केरलम में भारी बारिश से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं. रविवार को दिल्ली एनसीआर में शाम को आसमान में घने बादल छा गए. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इधर, IMD के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालय में भारी बारिश हो सकती है. यह दौर अगले 5 दिन देखने को मिल सकता है. 
<p style=”text-align: justify;”>दिल्ली में किन जगहों पर बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 2 घंटे गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, चरखी, दादरी, मट्टनहेल झज्जर, फारुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहाना, रेवाड़ी और पलपल. नारनौल, बावल, नूंह, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड़, गुलौटी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर भिवाड़ी में बारिश होने के आसार हैं. 
<p style=”text-align: justify;”>पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश
<p style=”text-align: justify;”>पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में काफी तेज बारिश हो रही है. उत्तर बंगाल के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. यहां हालात बिगड़ने लगे हैं. यहां के तीस्ता, जलढाका, दयना, लीश और घीश नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. दार्जलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में भारी बारिश का अलर्ट है. साथ ही भूस्खलन और निदले मैदानी इलाकों में चेतावनी जारी की गई है. 
<p style=”text-align: justify;”>असम और मेघालय में 28 जून को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्कम में 28 से 29 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है. कई जिलों में गरज चमक की चेतावनी जारी की गई है.
<p style=”text-align: justify;”>PM Modi In Seychelles: PM मोदी का सेशल्स की नेशनल असेंबली में संबोधन, कहा- ‘ग्रीन हाइड्रोजन में बढ़ा रहे सहयोग'
<p style=”text-align: justify;”>केरलम में भारी बारिश से बिगड़ रहे हालात
IMD के मुताबिक, राज्य के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. केरल में मॉनसून के बाद से बारिश ने अपने रंग पर है. इडुक्की, एर्नाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. IMD की मानें तो कन्नूर और कासरगोड में 29 जून, 30 जून और 1 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. टोल फ्री नंबर 1077 और 1070 भी इन इलाकों के लिए जारी किए हैं.
<p style=”text-align: justify;”><a title=”सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग” href=”https://www.abplive.com/states/delhi-ncr/sonam-wangchuk-hunger-strike-justice-for-students-and-demand-resignation-of-dharmendra-pradhan-cjp-abhijeet-dipke-3151926″ target=”_self”>सोनम वांगचुक ने दिल्ली के जंतर मंतर पर शुरू की भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Scroll to Top