तेलंगाना के वनापर्थी में दो-पहिया वाहन से बचने की कोशिश में RTC बस पलटी, एक की मौत, 13 घायल
<p style=”text-align: justify;”>तेलंगाना के वनापर्थी जिले के पेब्बेरू इलाके में सोमवार (29 जून, 2026) को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई और 13 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह घटना उस सड़क पर हुई, जो पवित्र शहर मंत्रालयम को वनापर्थी शहर से जोड़ती है. इस भीषण घटना में मंत्रालयम से वनापर्थी जा रही एक सरकारी RTC बस शामिल थी, जिसमें कई यात्री सवार थे.
<p style=”text-align: justify;”>इस भीषण सड़क हादसे के पीछे का कारण सरकारी RTC बस के ड्राइवर के एक दोपहिया वाहन को बचाने की जिम्मेदार कोशिश थी, जिसमें वो नाकाम हो गया और बस सड़क के बीच डिवाइडर पर पलट गई. दरअसल, आरटीसी बस के आगे एक दोपहिया वाहन चल रहा था और अचानक ही बस की चपेट में आने लगा थे. ऐसे में दोपहिया चालक को बचाने को कोशिश में बस ड्राइवर ने एक जोरदार टर्न ली, लेकिन अचानक और तेजी से गाड़ी मोड़ने की वजह से बस का संतुलन पूरी तरह बिगड़ गया और बस पलट गई.
<p style=”text-align: justify;”>हादसे में मरने वाले यात्री की हुई पहचान
<p style=”text-align: justify;”>बस के पलटने से सवार यात्री और RTC इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शिव प्रसाद की मौत हो गई और 13 अन्य लोग इस हादसे में घायल हो गए. दुर्घटना की सूचना मिलने ही पुलिस अधिकारी और मेडिकल स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे और बस में फंसे लोगों को निकालने में जुट गए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की मदद की. 
<p style=”text-align: justify;”>बस दुर्घटना के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम
<p style=”text-align: justify;”>मंत्रालयम से वनापर्थी जाने वाली सड़क के बीचों-बीच बस के पलट जाने की वजह से काफी देर से ट्रैफिक प्रभावित रहा और वहां से गुजरने वाले अन्य वाहनों के लिए भारी जाम लग गया. सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. हालांकि, घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क पर लगे जाम को हटाया और सड़क पर वाहनों की सुचारू आवाजाही फिर से बहाल कराई. 
<p style=”text-align: justify;”>यह भी पढ़ेंः असमः ढेमाजी-जोनाई में बाढ़ से भारी तबाही, रेलवे पुल क्षतिग्रस्त, नदी में चार बहे, शाह ने लिया जायजा
Scroll to Top